भवाली में दर्दनाक हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी कार; पांच की मौत

खबरों की दुनिया, हल्द्वानी

नैनीताल जिले के भवाली-सेनिटोरियम मोटर मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में छह लोग सवार थे, जिनमें पांच की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। गहरी खाई होने के कारण रेस्क्यू अभियान में काफी दिक्कतें आईं। राहत-बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों और घायल को बाहर निकाला। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण वाहन से नियंत्रण खोना माना जा रहा है। मृतकों की पहचान भूपेंद्र सिंह चुफाल (48), सीमा कैड़ा चुफाल (45), वासु चुफाल (19), रवी चुफाल (12) तथा चालक अनुज कुमार मिश्रा (34) के रूप में हुई है।

Harish Upreti Karan

पिछले 20 वर्षों से दैनिक जागरण, हिंदुस्तान व अमृत विचार में पत्रकार के रूप में कार्य करने के अलावा चार काव्य संग्रह प्रकाशित, आकाशवाणी रामपुर व अल्मोड़ा से विभिन्न रचनाओं का प्रसारण, हिंदी फिल्म "यंग बाइकर्स" के लिए गीत लेखन, पर्यटन विभाग के लिए बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म "चंपावत एक धरोहर" की स्क्रिप्ट राइटिंग, कुमाऊनी फिल्म "फौजी बाबू", "पधानी लाली", रंगमंच के विभिन्न नाटकों में अभिनय, कुमाऊनी गीत "पहाड़ छोड़ दे" और "काली जींस" का लेखन व गायन, फिल्म राइटर्स एसोसिएशन मुंबई का सदस्य

सम्बंधित खबरें