सत्ताधारी भाजपा पार्षद ने काटा हंगामा

पुलिस ने की कार्रवाई

खबरों की दुनिया, रुद्रपुर
थाना ट्रांज़िट कैम्प के एक भाजपा पार्षद द्वारा पुलिस के साथ तड़ाव मचाने का मामला सामने आया है। समझाने के बाद भी जब सता की हनक नही गई। तो पुलिस ने हिरासत में लेकर कार्रवाई कर डाली।
बताते चले कि रोजमर्रा की भांति ट्रांजिट कैम्प पुलिस तीन पानी डाम पर चेंकिंग कर रही थी कि नशे की हालत में बुलेट सवार एक यूवक आता हुआ दिखाई देता है। जब पुलिस ने रोका तो यूवक वार्ड आठ का पार्षद शिव कुमार गंगवार निकला। पुलिस को देख पर्षद को सत्ता की याद आई और वह पुलिस ने उलझनें लगा। काफी समझाने के बाद भी पार्षद नही माना। तो पुलिस ने बुलेट को सीज कर दिया। ऒर हिरासत में लिया। थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडेय ने बताया कि पार्षद नशे की हालत में था ओर पुलिस से उलझ रहा था पुलिस ने बुलेट को सीज कर दिया और पार्षद पर भी करवाई कर हिदायत देकर छोड़ दिया है।

Harish Upreti Karan

पिछले 20 वर्षों से दैनिक जागरण, हिंदुस्तान व अमृत विचार में पत्रकार के रूप में कार्य करने के अलावा चार काव्य संग्रह प्रकाशित, आकाशवाणी रामपुर व अल्मोड़ा से विभिन्न रचनाओं का प्रसारण, हिंदी फिल्म "यंग बाइकर्स" के लिए गीत लेखन, पर्यटन विभाग के लिए बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म "चंपावत एक धरोहर" की स्क्रिप्ट राइटिंग, कुमाऊनी फिल्म "फौजी बाबू", "पधानी लाली", रंगमंच के विभिन्न नाटकों में अभिनय, कुमाऊनी गीत "पहाड़ छोड़ दे" और "काली जींस" का लेखन व गायन, फिल्म राइटर्स एसोसिएशन मुंबई का सदस्य

सम्बंधित खबरें