बाथरूम में बंद कर युवक ने ब्लेड से काटा गला, मौत

सुबह भी छत से कूदकर सुसाइड का किया था प्रयास

खबरों की दुनिया, खटीमा
भूड़ महोलिया वार्ड नंबर 12 में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक ने बाथरूम में खुद को बंद कर ब्लेड से गला काटकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार, उसने सुबह भी छत से कूदकर जान देने का प्रयास किया था।
मिली जानकारी के मुताबिक, दीपक सिंह (32) पुत्र बहादुर सिंह दोपहर करीब एक बजे घर के बाथरूम में चले गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद चीख-पुकार सुनकर परिजनों ने दरवाजा खुलवाया तो दीपक खून से लथपथ हालत में पड़े थे। तत्काल पुलिस को 112 पर सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण युवक की मौत हो चुकी थी।
मृतक के बड़े भाई प्रकाश सिंह ने बताया कि दीपक ने सुबह छत से कूदकर भी आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन उस समय उसे बचा लिया गया था। दीपक तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। परिवार में बड़े भाई प्रकाश सिंह, कमल सिंह, माता देवकी देवी और पिता बहादुर सिंह हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच की जा रही है।

Harish Upreti Karan

पिछले 20 वर्षों से दैनिक जागरण, हिंदुस्तान व अमृत विचार में पत्रकार के रूप में कार्य करने के अलावा चार काव्य संग्रह प्रकाशित, आकाशवाणी रामपुर व अल्मोड़ा से विभिन्न रचनाओं का प्रसारण, हिंदी फिल्म "यंग बाइकर्स" के लिए गीत लेखन, पर्यटन विभाग के लिए बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म "चंपावत एक धरोहर" की स्क्रिप्ट राइटिंग, कुमाऊनी फिल्म "फौजी बाबू", "पधानी लाली", रंगमंच के विभिन्न नाटकों में अभिनय, कुमाऊनी गीत "पहाड़ छोड़ दे" और "काली जींस" का लेखन व गायन, फिल्म राइटर्स एसोसिएशन मुंबई का सदस्य

सम्बंधित खबरें