युवक ने की दरांती से खुद गला काटने की कोशिश, गम्भीर 

खबरों की दुनिया, रामनगर

बीती देर रात देर पीरूमदारा क्षेत्र एक युवक ने दरांती से खुद का गला काटने की कोशिश की जिससे परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

बीती देर रात डायल 112 पर सूचना मिली कि एक युवक ने खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।बताया जा रहा है कि धर्मपुर आलिया, पीरूमदारा निवासी प्रदीप सिंह रावत ने अपने घर के आंगन में दरांती से खुद का गला काटने का प्रयास किया,घटना के समय उसकी मां गोदम्बरी देवी घर के अंदर मौजूद थीं। जैसे ही उन्होंने बाहर आकर देखा, उनका बेटा खून से लथपथ हालत में यह खौफनाक कदम उठा रहा था। मां ने तुरंत शोर मचाया और छोटे बेटे दीपक रावत को बुलाया,दोनों ने मिलकर किसी तरह युवक के हाथ से दरांती छीनी। लेकिन इसके बाद युवक वहां से भागकर पास के खेत में जाकर लेट गया,पुलिस के मौके पर पहुंचने तक युवक खेत में गंभीर हालत में पड़ा मिला। जबकि उसकी मां उसके पास बैठी हुई थी। परिजनों का कहना था कि पिछले कुछ दिनों से प्रदीप का व्यवहार असामान्य हो गया था। वह बार-बार यह कह रहा था कि उस पर किसी भूत-प्रेत का साया है जिससे परिवार भी चिंतित था। उधर पुलिस का कहना है सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायल युवक को अस्पताल भिजवाया गया है, मामले की जांच की जा रही है।” घायल युवक को 108 एम्बुलेंस की मदद से रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Harish Upreti Karan

पिछले 20 वर्षों से दैनिक जागरण, हिंदुस्तान व अमृत विचार में पत्रकार के रूप में कार्य करने के अलावा चार काव्य संग्रह प्रकाशित, आकाशवाणी रामपुर व अल्मोड़ा से विभिन्न रचनाओं का प्रसारण, हिंदी फिल्म "यंग बाइकर्स" के लिए गीत लेखन, पर्यटन विभाग के लिए बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म "चंपावत एक धरोहर" की स्क्रिप्ट राइटिंग, कुमाऊनी फिल्म "फौजी बाबू", "पधानी लाली", रंगमंच के विभिन्न नाटकों में अभिनय, कुमाऊनी गीत "पहाड़ छोड़ दे" और "काली जींस" का लेखन व गायन, फिल्म राइटर्स एसोसिएशन मुंबई का सदस्य

सम्बंधित खबरें