युवक की ट्रेन से कटकर मौत, परिवार ने प्रेमिका को बताया जिम्मेदार

खबरों की दुनिया, हल्द्वानी

तीनपानी इलाके में रेलवे ट्रैक पर कान में ईयरफोन लगाकर मोबाइल पर बात कर रहे एक युवक की ट्रेन ने चपेट ले ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम विकास (24) बताया जा रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है और हादसे या आत्महत्या के पहलू पर जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, हाथीखाल गोरापड़ाव का निवासी विकास रविवार की देर शाम बाइक लेकर घर से निकला था। तीनपानी फ्लाईओवर के पास उसने बाइक सड़क किनारे खड़ी कर दी और रेलवे ट्रैक पर बैठ गया। इसी दौरान वह कान में ईयरफोन लगाकर किसी लड़की से बातचीत कर रहा था। अचानक ट्रेन ने उसे टक्कर मार दी। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि घटना की जांच हादसा और आत्महत्या दोनों पहलुओं से की जा रही है। वहीं परिजनों का आरोप है कि एक लड़की की वजह से यह दुखद घटना हुई। विकास अपने परिवार में सात भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। तीन महीने पहले वह एक सड़क हादसे में घायल हुआ था और रविवार को ही वह बिस्तर से उठकर बाहर आया था।

Harish Upreti Karan

पिछले 20 वर्षों से दैनिक जागरण, हिंदुस्तान व अमृत विचार में पत्रकार के रूप में कार्य करने के अलावा चार काव्य संग्रह प्रकाशित, आकाशवाणी रामपुर व अल्मोड़ा से विभिन्न रचनाओं का प्रसारण, हिंदी फिल्म "यंग बाइकर्स" के लिए गीत लेखन, पर्यटन विभाग के लिए बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म "चंपावत एक धरोहर" की स्क्रिप्ट राइटिंग, कुमाऊनी फिल्म "फौजी बाबू", "पधानी लाली", रंगमंच के विभिन्न नाटकों में अभिनय, कुमाऊनी गीत "पहाड़ छोड़ दे" और "काली जींस" का लेखन व गायन, फिल्म राइटर्स एसोसिएशन मुंबई का सदस्य

सम्बंधित खबरें