
खबरों की दुनिया, रामनगर
पुलिस ने बैलपड़ाव व छोई मांस प्रकरण में कार्रवाई करते हुए दो ओर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को जेल भेजने की कार्यवाही की है। मामले में दो लोग पहले गिरफ्यतार किए जा चुके हैं। प्रकरण में अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जबकि पुलिस अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
गौरतलब है कि बीते 23 अक्टूबर को बैलपड़ाव और छोई क्षेत्र में बरेली फैक्ट्री से बड़ा मांस ला रहे दो पिकअप वाहन को हिन्दूवादी संगठनों के लोगों ने गोमांस के शक के आधार पर रोक लिया। इस दौरान उन्होंने वाहन के चालक के साथ जमकर मारपीट की तथा वाहन में तोड़फोड़ भी की। घटना के दौरान पुलिस से अभद्र व्यवहार भी किया गया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल श्याम सिंह और विशाल निवासी छोई पड़ाव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। एक सप्ताह में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि घटना में शामिल अन्य आरोपीयों की तलाश जारी है। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि पिछले माह छोई क्षेत्र में हुई मांस प्रकरण की घटना में इन दोनों आरोपियों की संलिप्तता पाई गई थी। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस का कहना है कि इस प्रकरण से जुड़े अन्य बिंदुओं की भी जांच जारी है और आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामले के अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।





