कानिया चौराहे पर दो बाइकों की टक्कर, युवक की मौत, तीन गंभीर

खबरों की दुनिया, रामनगर

मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। कानिया चौराहे पर करीब आठ बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, ग्राम सांवल्दें निवासी अमित उर्फ दिगंबर (19) पुत्र गोविंद सिंह, भास्कर (21) पुत्र अमीर सिंह और उमेश (21) पुत्र वीरेंद्र सिंह एक ही बाइक पर सवार होकर रामनगर आ रहे थे। इसी दौरान दूसरी ओर से ग्राम पाटकोट निवासी पंकज (लगभग 40) पुत्र नंदलाल अपनी बुलेट बाइक से आ रहा था।कानिया चौराहे के पास दोनों बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है।

Harish Upreti Karan

पिछले 20 वर्षों से दैनिक जागरण, हिंदुस्तान व अमृत विचार में पत्रकार के रूप में कार्य करने के अलावा चार काव्य संग्रह प्रकाशित, आकाशवाणी रामपुर व अल्मोड़ा से विभिन्न रचनाओं का प्रसारण, हिंदी फिल्म "यंग बाइकर्स" के लिए गीत लेखन, पर्यटन विभाग के लिए बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म "चंपावत एक धरोहर" की स्क्रिप्ट राइटिंग, कुमाऊनी फिल्म "फौजी बाबू", "पधानी लाली", रंगमंच के विभिन्न नाटकों में अभिनय, कुमाऊनी गीत "पहाड़ छोड़ दे" और "काली जींस" का लेखन व गायन, फिल्म राइटर्स एसोसिएशन मुंबई का सदस्य

सम्बंधित खबरें