
खबरों की दुनिया, हल्द्वानी/अल्मोड़ा
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 11 माह के मासूम बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए बेस अस्पताल भेज दिए गए हैं। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
कैसे हुआ हादसा: यह दुर्घटना अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग पर बसौली क्षेत्र के पास चुराड़ी और महेंद्रा क्लब के बीच हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार संख्या DL 9C BH 8402 26 फरवरी को अल्मोड़ा की ओर जा रही थी। बसौली के पास पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सड़क से फिसलकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।बताया जा रहा है कि वाहन में कुल आठ लोग सवार थे। सभी दिल्ली से एक शादी समारोह में शामिल होने झिझाड़ गांव आए थे और वापस लौटते समय यह हादसा हो गया। सभी यात्री वधू पक्ष के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
मृतकों की पहचान
हादसे में निम्न लोगों की मौत हुई—
मंजू देवी (44), पत्नी गोपाल राम, निवासी कांडे, ताकुला
दिनेश राम (50), पुत्र तिल राम, निवासी झिझाड़, ताकुला
रेहान (11 माह), पुत्र महेश आर्या, निवासी थपनिया, ताकुला
घायल व्यक्तियों की सूची
दुर्घटना में घायल हुए लोगों में—
जया (25), पत्नी महेश आर्या, निवासी थपनिया
महेश आर्या (25), निवासी थपनिया
गोपाल राम (50), निवासी कांडे
संजय (21), निवासी कांडे
अर्जुन कुमार (36), निवासी फतेहपुर बेरी, दक्षिण दिल्ली

