जसपुर में बाघ ने 15 वर्षीय बालक को बनाया निवाला

घर के बाहर पशुओं को चारा डालने गया था अमरीक

खबरों की दुनिया, रूद्रपुर 

घर के बाहर पशुओं को चारा डालने गए एक बच्चे पर बाघ ने हमला कर उसे निवाला बना लिया। घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार, ग्राम तीरथ नगर स्थित सुंदर नगर कॉलोनी निवासी किसान छिंदर सिंह का 15 वर्षीय पुत्र अमरीक सिंह उर्फ बब्बू शनिवार शाम करीब तीन बजे घर के बाहर पशुओं को चारा डालने गया था। इसी दौरान घात लगाए बैठे बाघ ने उस पर हमला कर उसे घसीट लिया। बच्चे की चीख सुनकर परिजन बाहर आए, लेकिन उसे नहीं पाया। तलाश में घर के पास ही उसका शव बरामद हुआ।

अमरीक पास के ही स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ता था। परिवार में वह सबसे छोटा था, उसके एक भाई और एक बहन हैं। घटना से क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है। कोतवाल राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। वन विभाग ने बताया कि बाघ को ट्रेंकुलाइज करने के लिए उच्च स्तर से अनुमति मांगी गई है। शासनादेश के अनुसार मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। पीसी आर्या, डीएफओ, तराई-पश्चिमी वन प्रभाग, रामनगर ने बताया कि टीम घटना की जांच में जुटी है।

 

 

Harish Upreti Karan

पिछले 20 वर्षों से दैनिक जागरण, हिंदुस्तान व अमृत विचार में पत्रकार के रूप में कार्य करने के अलावा चार काव्य संग्रह प्रकाशित, आकाशवाणी रामपुर व अल्मोड़ा से विभिन्न रचनाओं का प्रसारण, हिंदी फिल्म "यंग बाइकर्स" के लिए गीत लेखन, पर्यटन विभाग के लिए बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म "चंपावत एक धरोहर" की स्क्रिप्ट राइटिंग, कुमाऊनी फिल्म "फौजी बाबू", "पधानी लाली", रंगमंच के विभिन्न नाटकों में अभिनय, कुमाऊनी गीत "पहाड़ छोड़ दे" और "काली जींस" का लेखन व गायन, फिल्म राइटर्स एसोसिएशन मुंबई का सदस्य

सम्बंधित खबरें