कोटाबाग-केसाबंगर में दिनदहाड़े टस्कर हाथी का आतंक

खबरों की दुनिया, कालाढूंगी

कोटाबाग के बजूनियांहल्दू ग्राम सभा के केसाबंगर, मूसाबंगर और तोक क्षेत्र में टस्कर हाथी दिनदहाड़े खेतों में प्रवेश कर ग्रामीणों के लिए परेशानी और डर का सबब बन गया है। हाथी के आने से किसानों में दहशत का माहौल है। बीते शुक्रवार को दर्जनों ग्रामीणों ने वन विभाग को ज्ञापन देकर अपनी सुरक्षा और फसलों की रक्षा की मांग की।

रामनगर वन प्रभाग के कालाढूंगी रेंज से सटे इन क्षेत्रों में टस्कर हाथियों ने अब तक किसानों की कई एकड़ फसल रौंद दी है। हाल ही में फसलों की पहरेदारी के दौरान हाथी ने ग्रामीणों पर हमला भी किया, जिसमें लोग बाल-बाल बचे। अब हाथी दिन में ही गेहूं की फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जंगल और आबादी के किनारे हाथियों के दस्तक देने से भय का माहौल बना हुआ है। इससे लोग घास और लकड़ी लेने भी डर रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता कमल जोशी ने कहा कि टस्कर हाथी से जान-माल का खतरा बढ़ गया है और वन विभाग को तत्काल ठोस कदम उठाने चाहिए। रेंजर रमेश ध्यानी ने बताया कि सोलर फेंसिंग के प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजे जा चुके हैं और समय-समय पर टीम गश्त कर हाथियों को खेतों से भगाने का काम कर रही है।

 

 

Harish Upreti Karan

पिछले 20 वर्षों से दैनिक जागरण, हिंदुस्तान व अमृत विचार में पत्रकार के रूप में कार्य करने के अलावा चार काव्य संग्रह प्रकाशित, आकाशवाणी रामपुर व अल्मोड़ा से विभिन्न रचनाओं का प्रसारण, हिंदी फिल्म "यंग बाइकर्स" के लिए गीत लेखन, पर्यटन विभाग के लिए बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म "चंपावत एक धरोहर" की स्क्रिप्ट राइटिंग, कुमाऊनी फिल्म "फौजी बाबू", "पधानी लाली", रंगमंच के विभिन्न नाटकों में अभिनय, कुमाऊनी गीत "पहाड़ छोड़ दे" और "काली जींस" का लेखन व गायन, फिल्म राइटर्स एसोसिएशन मुंबई का सदस्य

सम्बंधित खबरें