मंगेतर की बेवफाई पर सर्वेयर इंजीनियर ने फांसी लगाकर जान दी

खबरों की दुनिया, हल्द्वानी

नगर के वार्ड नंबर एक निवासी सर्वेयर इंजीनियर ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार एयरटेल कंपनी में सर्वेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत विनय प्रजापति (33) मूल निवास ग्राम बख्शी पुरवा नेवी, तहसील नारायनी, जिला बांदा, अपने चचेरे भाई रावेंद्र प्रजापति के साथ वार्ड नंबर-एक अंबेडकर नगर में अपने चचेरे भाई के साथ किराए के मकान में रहता था। गुरुवार शाम को करीब साढ़े पांच बजे रावेंद्र घर लौटा तो दरवाजा खटखटाने पर भी नहीं खुला। उसने मकान मालिक को बुलाया, अनहोनी का शक होने पर पुलिस को मौके पर बुलाया गया, उसके बाद जैसे ही दरवाजा तोड़ा तो विनय का शव पंखे के कुंडे से लटका मिला। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने तुरंत ही मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया। रावेंद्र के अनुसार शाम को 4:30 बजे विनय का फोन उसे आया था, उस समय सब कुछ ठीक-ठाक था। रावेंद्र के अनुसार विनय की बांदा में ही एक युवती से शादी तय हुई है, कुछ समय से उक्त लड़की द्वारा उसे धोखा देने से वह अत्यधिक आहत था। गुरुवार शाम को ही उसने व्हाट्सएप में स्टेटस डाला तथा सोशल मीडिया में भी अपनी और अपनी मंगेतर की फोटो शेयर करते हुए उसे धोखेबाज करार दिया है।

 

Harish Upreti Karan

पिछले 20 वर्षों से दैनिक जागरण, हिंदुस्तान व अमृत विचार में पत्रकार के रूप में कार्य करने के अलावा चार काव्य संग्रह प्रकाशित, आकाशवाणी रामपुर व अल्मोड़ा से विभिन्न रचनाओं का प्रसारण, हिंदी फिल्म "यंग बाइकर्स" के लिए गीत लेखन, पर्यटन विभाग के लिए बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म "चंपावत एक धरोहर" की स्क्रिप्ट राइटिंग, कुमाऊनी फिल्म "फौजी बाबू", "पधानी लाली", रंगमंच के विभिन्न नाटकों में अभिनय, कुमाऊनी गीत "पहाड़ छोड़ दे" और "काली जींस" का लेखन व गायन, फिल्म राइटर्स एसोसिएशन मुंबई का सदस्य

सम्बंधित खबरें