नकली एनसीईआरटी किताबों का जखीरा बरामद, तीन पर मुकदमा दर्ज

खबरों की दुनिया, रुद्रपुर 

रुद्रपुर में पुलिस ने एनसीईआरटी की नकली किताबों का जखीरा बरामद कर किताब माफिया सहित तीन नामजद अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली पुलिस ने कीरतपुर मार्ग पर ट्रक को पकड़ा, जिसमें गोदाम से लोड की गई दस लाख से अधिक किताबें मिलीं। एनसीईआरटी टीम ने जांच में पाया कि किताबों में असली वाटरमार्क नहीं था और पेपर क्वालिटी घटिया थी।

सहायक उत्पादन अधिकारी एनसीईआरटी की तहरीर पर संदीप कुमार, गोदाम स्वामी राजेश कुमार जैन और शाहरुख के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। किताब माफिया ने नियमों की अवहेलना कर किताबें छापी और भंडारण कर सरकार को करीब 9-10 करोड़ रुपये का नुकसान पहुँचाया। पुलिस और एनसीईआरटी की संयुक्त टीम ने नामजद अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी है। जांच में गोदाम स्वामी की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। एसएसपी अजय गणपति कुंभार ने बताया कि नकली किताब प्रकरण में जल्द दोषियों की गिरफ्तारी होगी।

Harish Upreti Karan

पिछले 20 वर्षों से दैनिक जागरण, हिंदुस्तान व अमृत विचार में पत्रकार के रूप में कार्य करने के अलावा चार काव्य संग्रह प्रकाशित, आकाशवाणी रामपुर व अल्मोड़ा से विभिन्न रचनाओं का प्रसारण, हिंदी फिल्म "यंग बाइकर्स" के लिए गीत लेखन, पर्यटन विभाग के लिए बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म "चंपावत एक धरोहर" की स्क्रिप्ट राइटिंग, कुमाऊनी फिल्म "फौजी बाबू", "पधानी लाली", रंगमंच के विभिन्न नाटकों में अभिनय, कुमाऊनी गीत "पहाड़ छोड़ दे" और "काली जींस" का लेखन व गायन, फिल्म राइटर्स एसोसिएशन मुंबई का सदस्य

सम्बंधित खबरें