खबरों की दुनिया, कालाढूंगी
नगर के वार्ड नंबर 3 में सोमवार रात एक शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जब छत का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। इस हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि यासीन के परिजन छत पर चढ़कर शादी समारोह देख रहे थे। इसी दौरान रात करीब 8:30 बजे छज्जा गिर गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में रेशमा (35), आसमा (30), लैबानूर (5), सबीना (30) और सबीना (21) शामिल हैं, जो एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। एंबुलेंस में देरी के कारण घायलों को निजी वाहन और 108 के माध्यम से हल्द्वानी भेजा गया। सभासद मोहम्मद दानिश ने एंबुलेंस की कमी पर नाराजगी जताई। एसआई जयवीर सिंह ने छह लोगों के घायल होने की पुष्टि की है।


