
खबरों की दुनिया, हल्द्वानी/रुद्रपुर
श्री अमरनाथ सेवा मंडल की ओर से रविवार को रुद्रपुर पांच मंदिर से 98 लोगों का जत्था अमरनाथ की यात्रा के लिए रवाना हुआ। सांसद अजय भट्ट, रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने दल को रवाना किया। यह जत्था अपनी यात्रा पूर्ण कर 14 जुलाई को रुद्रपुर वापस लौटेगा।
वहीं अमरनाथ को जाने वाले श्रद्धालुओं का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर अभिनन्दन किया गया। इससे पहले पांच मंदिर में श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा अर्चना की। इस दौरान
सांसद अजय भट्ट ने सभी की मंगलमय सुखमय यात्रा की महादेव से कामना की एवं शुभकामनायें दी।
इस दौरान विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा, यात्रा के संयोजक सुनील ठुकराल, बाबू चड्डा, महेश बब्बर,विजय अरोरा, विजय विरमानी, बॉबी अरोरा, मानिक अरोरा, राजन राठौर, पंकज बांगा, संजय जुनेजा, मनोज छाबड़ा, संदीप राव, मयंक कक्कड़, मनीष चुघ, वरुण मुंजाल, मोहित कक्कड़ व अन्य लोग मौजूद रहे।





