सड़क हादसों ने छीन ली दो जिंदगियां, दो युवक घायल

मंगलवार-बुधवार की है घटनाएं, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

खबरों की दुनिया, रुद्रपुर

सड़क हादसों में जहां दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार बहेड़ी यूपी निवासी 45 वर्षीय योगेंद्र कुमार अपने परिवार के साथ किच्छा रोड स्थित बस्ती में किराए के मकान में रहता था और एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। बताया जा रहा है कि रोजमर्रा की भांति योगेंद्र मंगलवार की शाम को ड्यूटी कर वापस लौट रहा था। जब वह सड़क पार कर ही रहा था कि अचानक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे सिक्योरिटी गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही बिगवाड़ा चौकी प्रभारी सुरेंद्र रिंगवाल ने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी घटना में थाना ट्रांजिट कैंप का रहने वाला 28 वर्षीय युवक सुनील अपने दोस्तों के साथ बुधवार की शाम को गदरपुर से वापस लौट रहा था कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस को सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह घटनास्थल पहुंची है तो देखा कि युवक की स्कूटी सड़क किनारे पड़ी है और सुनील बेसुध पड़ा है। आनन फानन में पुलिस कर्मियों उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए है। जिनको प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने सड़क हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Harish Upreti Karan

पिछले 20 वर्षों से दैनिक जागरण, हिंदुस्तान व अमृत विचार में पत्रकार के रूप में कार्य करने के अलावा चार काव्य संग्रह प्रकाशित, आकाशवाणी रामपुर व अल्मोड़ा से विभिन्न रचनाओं का प्रसारण, हिंदी फिल्म "यंग बाइकर्स" के लिए गीत लेखन, पर्यटन विभाग के लिए बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म "चंपावत एक धरोहर" की स्क्रिप्ट राइटिंग, कुमाऊनी फिल्म "फौजी बाबू", "पधानी लाली", रंगमंच के विभिन्न नाटकों में अभिनय, कुमाऊनी गीत "पहाड़ छोड़ दे" और "काली जींस" का लेखन व गायन, फिल्म राइटर्स एसोसिएशन मुंबई का सदस्य

सम्बंधित खबरें