राशन वितरण की तिथि बढ़ी, अब 15 फरवरी तक मिलेगा दिसंबर का राशन

खबरों की दुनिया, नैनीताल

जिला पूर्ति विभाग ने लाभार्थियों को राहत देते हुए राशन वितरण की समय-सीमा बढ़ा दी है। भारत सरकार की ओर से माह दिसंबर 2025 के राशन वितरण की अंतिम तिथि 31 जनवरी से बढ़ाकर 15 फरवरी कर दी गई है। वहीं जनवरी 2026 के राशन वितरण की समय-सीमा 28 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। इस संबंध में सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में ऑनलाइन राशन वितरण प्रणाली के तहत आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी पात्र लाभार्थी को राशन मिलने में परेशानी न हो। जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार बर्मन ने बताया कि सरकार राशन वितरण प्रणाली को पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है.इसके तहत ऑनलाइन सिस्टम में सभी आवश्यक प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित विस्तारित अवधि के भीतर सभी पात्र लाभार्थियों को समय पर राशन उपलब्ध कराया जाए।

Harish Upreti Karan

पिछले 20 वर्षों से दैनिक जागरण, हिंदुस्तान व अमृत विचार में पत्रकार के रूप में कार्य करने के अलावा चार काव्य संग्रह प्रकाशित, आकाशवाणी रामपुर व अल्मोड़ा से विभिन्न रचनाओं का प्रसारण, हिंदी फिल्म "यंग बाइकर्स" के लिए गीत लेखन, पर्यटन विभाग के लिए बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म "चंपावत एक धरोहर" की स्क्रिप्ट राइटिंग, कुमाऊनी फिल्म "फौजी बाबू", "पधानी लाली", रंगमंच के विभिन्न नाटकों में अभिनय, कुमाऊनी गीत "पहाड़ छोड़ दे" और "काली जींस" का लेखन व गायन, फिल्म राइटर्स एसोसिएशन मुंबई का सदस्य

सम्बंधित खबरें