दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग ने दिया बच्ची को जन्म, नवजात ने दम तोड़ा

बच्ची को जन्म लेने के बाद से ही सांस लेने में हो रही थी दिक्कत

खबरों की दुनिया, हल्द्वानी
हल्द्वानी में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने एक बच्ची की जन्म दिया है। जन्म के वक्त से ही बच्ची का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने से  उसने दम तोड़ दिया। वहीं नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी वर्तमान में जेल में है।
गौरतलब है कि मुखानी थाना क्षेत्र में पूर्व में एक व्यक्ति द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया था। जिसके बाद नाबालिग गर्भवती हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को मिलने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और पॉक्सो के तहत उसके ऊपर कार्रवाई की गई। जिसके चलते आरोपी इस समय जेल में बंद है। इधर प्रसव पीढ़ा होने पर पीड़िता को डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका प्रसव कराया गया। अस्पताल प्रशासन से जानकारी मिली कि पीड़िता ने एक लड़की को जन्म दिया था। जन्म के बाद से ही नवजात को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिसके बाद उसे तुरंत आईसीयू में भर्ती किया गया था। लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और नवजात ने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है।

Harish Upreti Karan

पिछले 20 वर्षों से दैनिक जागरण, हिंदुस्तान व अमृत विचार में पत्रकार के रूप में कार्य करने के अलावा चार काव्य संग्रह प्रकाशित, आकाशवाणी रामपुर व अल्मोड़ा से विभिन्न रचनाओं का प्रसारण, हिंदी फिल्म "यंग बाइकर्स" के लिए गीत लेखन, पर्यटन विभाग के लिए बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म "चंपावत एक धरोहर" की स्क्रिप्ट राइटिंग, कुमाऊनी फिल्म "फौजी बाबू", "पधानी लाली", रंगमंच के विभिन्न नाटकों में अभिनय, कुमाऊनी गीत "पहाड़ छोड़ दे" और "काली जींस" का लेखन व गायन, फिल्म राइटर्स एसोसिएशन मुंबई का सदस्य

सम्बंधित खबरें