खुद को हिंदू बढ़कर की दोस्ती 2 साल तक दुष्कर्म करता रहा दूसरे समुदाय का योग

भेद खुलने पर दी जान से मारने की धमकी

खबरों की दुनिया, हल्द्वानी/मैनपुरी

मैनपुरी जिले के कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने आरोप लगाया है कि करीब दो साल पहले उसकी पहचान एक युवक से हुई थी। युवक ने खुद को हिंदू बताकर उससे दोस्ती की और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। बाद में युवक ने शादी का वादा किया, जिस पर युवती ने भरोसा कर लिया।

होटल में बनाए संबंध, आधार कार्ड से हुआ खुलासा
पीड़िता का आरोप है कि युवक उसे कई बार शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। आठ फरवरी को युवक उसे राधारमन रोड स्थित एक होटल में ले गया। इसी दौरान कमरे में मेज पर रखा युवक का आधार कार्ड युवती ने देखा, जिससे उसकी असली पहचान सामने आ गई। युवती के अनुसार, युवक ने अपनी धार्मिक पहचान छिपाई थी।विरोध करने पर मारपीट और धमकी का आरोप
सच्चाई पता चलने के बाद जब युवती ने विरोध किया और पुलिस में शिकायत करने की बात कही, तो आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद युवती ने एसपी कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने शुरू की जांच
ऐसे मामले में पहले पुलिस सत्यता की जांच करती है। इस मामले में एएसपी नगर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Harish Upreti Karan

पिछले 20 वर्षों से दैनिक जागरण, हिंदुस्तान व अमृत विचार में पत्रकार के रूप में कार्य करने के अलावा चार काव्य संग्रह प्रकाशित, आकाशवाणी रामपुर व अल्मोड़ा से विभिन्न रचनाओं का प्रसारण, हिंदी फिल्म "यंग बाइकर्स" के लिए गीत लेखन, पर्यटन विभाग के लिए बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म "चंपावत एक धरोहर" की स्क्रिप्ट राइटिंग, कुमाऊनी फिल्म "फौजी बाबू", "पधानी लाली", रंगमंच के विभिन्न नाटकों में अभिनय, कुमाऊनी गीत "पहाड़ छोड़ दे" और "काली जींस" का लेखन व गायन, फिल्म राइटर्स एसोसिएशन मुंबई का सदस्य

सम्बंधित खबरें