पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण सम्मान

खबरों की दुनिया, देहरादून

केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा कर दी है। इस बार कुल 131 पद्म पुरस्कार दिए जाएंगे, जिनकी सूची भी जारी कर दी गई है। इस सूची में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का नाम भी शामिल है। उत्तराखंड बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस खबर से उत्तराखंड बीजेपी में खुशी का माहौल है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण सम्मान पब्लिक अफेयर्स के क्षेत्र में उनके लंबे, समर्पित और प्रभावशाली योगदान के लिए दिया जा रहा है। इस साल देशभर से 5 महानुभावों को पद्म विभूषण, 13 लोगों को पद्म भूषण और 113 व्यक्तियों को पद्मश्री सम्मान देने की घोषणा की गई है। ऐसे में भगत सिंह कोश्यारी का नाम इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल होना न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे पर्वतीय क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

Harish Upreti Karan

पिछले 20 वर्षों से दैनिक जागरण, हिंदुस्तान व अमृत विचार में पत्रकार के रूप में कार्य करने के अलावा चार काव्य संग्रह प्रकाशित, आकाशवाणी रामपुर व अल्मोड़ा से विभिन्न रचनाओं का प्रसारण, हिंदी फिल्म "यंग बाइकर्स" के लिए गीत लेखन, पर्यटन विभाग के लिए बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म "चंपावत एक धरोहर" की स्क्रिप्ट राइटिंग, कुमाऊनी फिल्म "फौजी बाबू", "पधानी लाली", रंगमंच के विभिन्न नाटकों में अभिनय, कुमाऊनी गीत "पहाड़ छोड़ दे" और "काली जींस" का लेखन व गायन, फिल्म राइटर्स एसोसिएशन मुंबई का सदस्य

सम्बंधित खबरें