मसूरी रोड पर ओवरटेक विवाद ने ली रिटायर्ड ब्रिगेडियर की जान

खबरों की दुनिया, देहरादून

राजपुर थाना क्षेत्र के मसूरी रोड पर सोमवार सुबह एक मामूली ओवरटेक विवाद खौफनाक रूप ले लिया। मालसी के पास दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो के बीच रास्ता न देने को लेकर कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर स्कॉर्पियो सवारों ने फॉर्च्यूनर का पीछा किया और उसके टायरों पर फायरिंग की।

इस दौरान सड़क किनारे मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी (जाखन) को गोली लगी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। फॉर्च्यूनर वाहन जोहड़ी गांव के पास पेड़ से टकराया। इस घटना में फॉर्च्यूनर सवार दो लोग घायल हुए और अस्पताल में भर्ती हैं।एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे जिले में नाकेबंदी और चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Harish Upreti Karan

पिछले 20 वर्षों से दैनिक जागरण, हिंदुस्तान व अमृत विचार में पत्रकार के रूप में कार्य करने के अलावा चार काव्य संग्रह प्रकाशित, आकाशवाणी रामपुर व अल्मोड़ा से विभिन्न रचनाओं का प्रसारण, हिंदी फिल्म "यंग बाइकर्स" के लिए गीत लेखन, पर्यटन विभाग के लिए बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म "चंपावत एक धरोहर" की स्क्रिप्ट राइटिंग, कुमाऊनी फिल्म "फौजी बाबू", "पधानी लाली", रंगमंच के विभिन्न नाटकों में अभिनय, कुमाऊनी गीत "पहाड़ छोड़ दे" और "काली जींस" का लेखन व गायन, फिल्म राइटर्स एसोसिएशन मुंबई का सदस्य

सम्बंधित खबरें