चीतल के मांस के साथ एक गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

खबरों की दुनिया, रामनगर

तराई पश्चिमी वन विभाग ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 12 किलो चीतल का मांस बरामद किया गया है। जबकि दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए जिनकी तलाश जारी है। बताया जाता है कि कार्रवाई तराई पश्चिमी वन प्रभाग के वन कर्मियों को मुखबिर से सूचना मिली कि मालधन चौड़ क्षेत्र में एक मुर्गी के मीट की दुकान पर अवैध रूप से चीतल का मांस काटा और बेचा जा रहा है। सूचना मिलते ही आम पोखरा रेंज के रेंजर पूरन सिंह खनायत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से संजय कुमार नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया। जो आनंद नगर नंबर 7, मालधन चौड़ का निवासी बताया जा रहा है। जांच में सामने आया कि आरोपी अपनी दुकान में खुलेआम चीतल का मांस काट रहा था। वन विभाग की टीम ने उसके कब्जे से करीब 12 किलो मांस बरामद किया, जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है ताकि इसकी पुष्टि की जा सके। डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। और उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में शामिल दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश के लिए टीम लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही उनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Harish Upreti Karan

पिछले 20 वर्षों से दैनिक जागरण, हिंदुस्तान व अमृत विचार में पत्रकार के रूप में कार्य करने के अलावा चार काव्य संग्रह प्रकाशित, आकाशवाणी रामपुर व अल्मोड़ा से विभिन्न रचनाओं का प्रसारण, हिंदी फिल्म "यंग बाइकर्स" के लिए गीत लेखन, पर्यटन विभाग के लिए बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म "चंपावत एक धरोहर" की स्क्रिप्ट राइटिंग, कुमाऊनी फिल्म "फौजी बाबू", "पधानी लाली", रंगमंच के विभिन्न नाटकों में अभिनय, कुमाऊनी गीत "पहाड़ छोड़ दे" और "काली जींस" का लेखन व गायन, फिल्म राइटर्स एसोसिएशन मुंबई का सदस्य

सम्बंधित खबरें