गरमपानी से लापता किशोरी बिजनौर से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

भवाली पुलिस की कार्रवाई

खबरों की दुनिया, नैनीताल

लड़की की गुमशुदगी के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उसे बिजनौर से सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में आरोपी युवक सुहैल को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।गरमपानी निवासी किशोरी के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया। कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि एफआईआर के बाद पुलिस की दो टीमें तुरंत रवाना की गईं और आरोपी को दिल्ली-बिजनौर बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार को मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। कोतवाली पहुंचे भाजपा पदाधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई पर पुलिस टीम को सम्मानित किया। महिला मोर्चा की निवर्तमान महामंत्री भावना मेहरा ने बाहरी राज्यों से आए संदिग्ध लोगों की जांच की मांग की। वहीं विधायक सरिता आर्या ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उचित कदम उठाने को कहा।

 

Harish Upreti Karan

पिछले 20 वर्षों से दैनिक जागरण, हिंदुस्तान व अमृत विचार में पत्रकार के रूप में कार्य करने के अलावा चार काव्य संग्रह प्रकाशित, आकाशवाणी रामपुर व अल्मोड़ा से विभिन्न रचनाओं का प्रसारण, हिंदी फिल्म "यंग बाइकर्स" के लिए गीत लेखन, पर्यटन विभाग के लिए बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म "चंपावत एक धरोहर" की स्क्रिप्ट राइटिंग, कुमाऊनी फिल्म "फौजी बाबू", "पधानी लाली", रंगमंच के विभिन्न नाटकों में अभिनय, कुमाऊनी गीत "पहाड़ छोड़ दे" और "काली जींस" का लेखन व गायन, फिल्म राइटर्स एसोसिएशन मुंबई का सदस्य

सम्बंधित खबरें