खबरों की दुनिया, हल्द्वानी
नवाबी रोड स्थित आनंदपुरी में एक मानसिक दिव्यांग युवती से दुष्कर्म की कोशिश करने वाले ऑटो चालक को हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि गुरुवार देर रात कॉलोनी के लोगों ने एक युवक को युवती के घर के अंदर संदिग्ध हालत में देखा तो उसे पकड़ कर सूचना पुलिस को दी। शुक्रवार को वार्ड-11 के पार्षद रवि जोशी के साथ कई महिलाएं कोतवाली पहुंचीं। बताया कि युवती मानसिक रूप से कमजोर है और कॉलोनी में अकेली रहती है। उसके माता-पिता का कई वर्ष पहले निधन हो चुका है। मामले में नयागांव कालाढूंगी निवासी करन आर्या को गिरफ्तार किया गया है।




