खबरों की दुनिया, हल्द्वानी
घर के बाहर धूप सेंक रहे एक व्यक्ति की पानी के टैंकर से कुचलकर मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी तहरीर में गोरापड़ाव अर्जुनपुर निवासी बसन्त कुमार ने लिखा है कि बीती 16 जनवरी को उनके पिता अम्बा राम अपने घर के बाहर धूप सेंक रहे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे पानी के टैंकर ने अम्बा राम को कुचल दिया। उन्हें फौरन डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसी दिन उनकी मौत हो गई। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
