विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म की जांच शुरू

सीओ सीटी के निर्देश पर कोतवाल ने पड़ताल शुरू की

खबरों की दुनिया, हल्द्वानी

एक मानसिक विक्षप्त युवती के साथ दुष्कर्म होने का मामला प्रकाश में आया है। युवती का करीब पांच माह का गर्भपात हो गया। जिसका एसटीएच में उपचार में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार एक मानसिक विक्षप्त और बेघर लड़की का गर्भ ठहर गया। करीब पांच माह का गर्भ होने पर उसे परेशानी हुई। वह राजकीय महिला अस्पताल पहुंची। यहां अस्पताल में जांच की गई तो पता चला कि उसका गर्भपात हो गया। उसका जरूरी उपचार किया गया। सीएमएस डॉ. उषा जंगपांगी ने बताया कि लड़की को उपचार के लिए एसटीएच भेज दिया गया है। उसके शरीर में खून की कमी पाई गई है। अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि उन्होंने जांच के निर्देश कोतवाल राजेश यादव को दिए हैं। कहा कि पुलिस महिला की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। प्रारंभिक तौर पर पुलिस मानकर चल रही है मानसिक विक्षप्त युवती के साथ किसी ने दुष्कर्म किया है। युवती की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

 

Harish Upreti Karan

पिछले 20 वर्षों से दैनिक जागरण, हिंदुस्तान व अमृत विचार में पत्रकार के रूप में कार्य करने के अलावा चार काव्य संग्रह प्रकाशित, आकाशवाणी रामपुर व अल्मोड़ा से विभिन्न रचनाओं का प्रसारण, हिंदी फिल्म "यंग बाइकर्स" के लिए गीत लेखन, पर्यटन विभाग के लिए बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म "चंपावत एक धरोहर" की स्क्रिप्ट राइटिंग, कुमाऊनी फिल्म "फौजी बाबू", "पधानी लाली", रंगमंच के विभिन्न नाटकों में अभिनय, कुमाऊनी गीत "पहाड़ छोड़ दे" और "काली जींस" का लेखन व गायन, फिल्म राइटर्स एसोसिएशन मुंबई का सदस्य

सम्बंधित खबरें