पत्नी के मायके से लौटाने पर पति ने लगा ली फांसी

खबरों की दुनिया, हल्द्वानी

लड़ाई से तंग आई पत्नी, पति को छोड़कर मायके चली गई। पति उसे मनाने गया तो पत्नी ने साथ लौटने से इंकार कर दिया। पत्नी के इंकार से आहत पति ने वापस लौटकर फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे फंदे पर लटके देखा तो कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जवाहरनगर राजपुरा बनभूलपुरा निवासी 24 वर्षीय अभिषेक यहां पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहता था। गुजर-बसर के लिए अभिषेक गुब्बारे बेचता था। बताया जाता है कि अभिषेक और उसकी पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे। एक बार फिर विवाद हुआ तो नाराज होकर पत्नी मायके चली गई। उसका मायका भी जवाहर नगर में ही स्थित था। नाराज पत्नी को मनाने और वापस घर लाने के लिए बुधवार को अभिषेक अपनी ससुराल पहुंचा। उसने कोशिश की, लेकिन पत्नी ने साथ लौटने से इंकार कर दिया। पत्नी ने उसे जाने को कहा और कहा कि वह खुद घर आ जाएगी। पत्नी के इस व्यवहार से अभिषेक आहत था। वह घर लौटा और फांसी लगाकर जान दे दी। बनभूलपुरा इंचार्ज दिनेश फतर्याल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

Harish Upreti Karan

पिछले 20 वर्षों से दैनिक जागरण, हिंदुस्तान व अमृत विचार में पत्रकार के रूप में कार्य करने के अलावा चार काव्य संग्रह प्रकाशित, आकाशवाणी रामपुर व अल्मोड़ा से विभिन्न रचनाओं का प्रसारण, हिंदी फिल्म "यंग बाइकर्स" के लिए गीत लेखन, पर्यटन विभाग के लिए बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म "चंपावत एक धरोहर" की स्क्रिप्ट राइटिंग, कुमाऊनी फिल्म "फौजी बाबू", "पधानी लाली", रंगमंच के विभिन्न नाटकों में अभिनय, कुमाऊनी गीत "पहाड़ छोड़ दे" और "काली जींस" का लेखन व गायन, फिल्म राइटर्स एसोसिएशन मुंबई का सदस्य

सम्बंधित खबरें