आंगन में खेल रही मासूम पर गिरा गेट, दर्दनाक मौत

खबरों की दुनिया, कालाढूंगी

कालाढूंगी में घर के आंगन में खेल रही मासूम की लोहे के गेट के नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इस हृदय विदारक घटना से हर कोई स्तब्ध है। कालाढूंगी के वार्ड नंबर सात निवासी विक्रम सिंह अधिकारी की 5 वर्षीय बेटी हस्मिता अधिकारी उर्फ गौरी रविवार सुबह करीब दस बजे घर के आंगन में लगे लोहे के गेट पर खेल रही थी। तभी अचानक गेट गौरी के ऊपर गिर गया। हादसे में गौरी के सिर पर गंभीर चोट लग गई। हादसा देख परिवार में चीख पुकार और कोहराम मच गया। आनन फानन गौरी को कालाढूंगी अस्पताल लाया गया। यहां से हल्द्वानी रेफर किया गया। हल्द्वानी के निजी अस्पताल में पहुंचने से पहले ही मासूम गौरी ने दम तोड़ दिया। गौरी मदर्स होम स्कूल में एलकेजी में पढ़ती थी। हृदय विदारक घटना पर स्कूल प्रबंधन ने गहरा शोक प्रकट किया है। हादसे के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

Harish Upreti Karan

पिछले 20 वर्षों से दैनिक जागरण, हिंदुस्तान व अमृत विचार में पत्रकार के रूप में कार्य करने के अलावा चार काव्य संग्रह प्रकाशित, आकाशवाणी रामपुर व अल्मोड़ा से विभिन्न रचनाओं का प्रसारण, हिंदी फिल्म "यंग बाइकर्स" के लिए गीत लेखन, पर्यटन विभाग के लिए बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म "चंपावत एक धरोहर" की स्क्रिप्ट राइटिंग, कुमाऊनी फिल्म "फौजी बाबू", "पधानी लाली", रंगमंच के विभिन्न नाटकों में अभिनय, कुमाऊनी गीत "पहाड़ छोड़ दे" और "काली जींस" का लेखन व गायन, फिल्म राइटर्स एसोसिएशन मुंबई का सदस्य

सम्बंधित खबरें