
खबरों की दुनिया, हल्द्वानी
टनकपुर रोड पर मॉर्निंग वॉक को निकले पूर्व सैनिक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर दी। उन्हें तत्काल नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पूर्व सैनिक का अंतिम संस्कार बनबसा के शारदा घाट पर किया गया।
जानकारी के अनुसार लोहियाहेड रोड निवासी पूर्व सैनिक हरेंद्र सिंह जेठी (59) पुत्र स्व. खुशाल सिंह रविवार सुबह टनकपुर रोड पर मॉर्निंग वॉक करने निकले थे। वह अमाऊं में पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को तत्काल नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के साथ ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पूर्व सैनिक का अंतिम संस्कार बनबसा के शारदा घाट में किया गया। जहां बनबसा आर्मी कैंट के जवान ने पूर्व सैनिक की चिता पर पुष्प चक्र अर्पित कर अंतिम विदाई दी। मुखाग्नि उनके पुत्र हिमांशु जेठी ने दी।





