लकड़ी बीनने गई महिला पर हाथी का हमला, मौत के घाट उतारा

खबरों की दुनिया, हल्द्वानी

चंपावत के टनकपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हाथी ने महिला पर हमला कर दिया। इस हमले में 45 वर्षीय माधवी देवी निवासी वार्ड नंबर 5 नई बस्ती की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महिला लकड़ी बीनने के लिए अपनी साथी महिलाओं के साथ ककराली गेट के पास जंगल में गई थी। तभी अचानक हाथी ने उस पर हमला कर दिया। इस हादसे में वह गंभीर घायल हो गई। सूचना पर उप जिलाधिकारी अनुराग आर्या के नेतृत्व में पुलिस, प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

Harish Upreti Karan

पिछले 20 वर्षों से दैनिक जागरण, हिंदुस्तान व अमृत विचार में पत्रकार के रूप में कार्य करने के अलावा चार काव्य संग्रह प्रकाशित, आकाशवाणी रामपुर व अल्मोड़ा से विभिन्न रचनाओं का प्रसारण, हिंदी फिल्म "यंग बाइकर्स" के लिए गीत लेखन, पर्यटन विभाग के लिए बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म "चंपावत एक धरोहर" की स्क्रिप्ट राइटिंग, कुमाऊनी फिल्म "फौजी बाबू", "पधानी लाली", रंगमंच के विभिन्न नाटकों में अभिनय, कुमाऊनी गीत "पहाड़ छोड़ दे" और "काली जींस" का लेखन व गायन, फिल्म राइटर्स एसोसिएशन मुंबई का सदस्य

सम्बंधित खबरें