चम्पावत में दिनदहाड़े बुजुर्ग की हत्या, गांव में दहशत

टनकपुर से लौटे बुजुर्ग पर धारदार हथियार से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

खबरों की दुनिया, चम्पावत

चम्पावत के खर्क बगड़ गांव में शनिवार को टनकपुर से अपने घर लौटे 70 वर्षीय अम्बादत्त खर्कवाल पर गांव के ही सुभाष चंद्र खर्कवाल (40) ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई हत्या की इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग शनिवार को अपने घर खर्क बगड़ पहुंचे थे। घर में रखे शहद को लेकर युवक और बुजुर्ग के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान गुस्साए युवक ने अम्बादत्त के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। खून से लथपथ अम्बादत्त जमीन पर गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने हत्यारोपी को दबोच लिया और बाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कहा कि हत्या का वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि हत्यारोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Harish Upreti Karan

पिछले 20 वर्षों से दैनिक जागरण, हिंदुस्तान व अमृत विचार में पत्रकार के रूप में कार्य करने के अलावा चार काव्य संग्रह प्रकाशित, आकाशवाणी रामपुर व अल्मोड़ा से विभिन्न रचनाओं का प्रसारण, हिंदी फिल्म "यंग बाइकर्स" के लिए गीत लेखन, पर्यटन विभाग के लिए बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म "चंपावत एक धरोहर" की स्क्रिप्ट राइटिंग, कुमाऊनी फिल्म "फौजी बाबू", "पधानी लाली", रंगमंच के विभिन्न नाटकों में अभिनय, कुमाऊनी गीत "पहाड़ छोड़ दे" और "काली जींस" का लेखन व गायन, फिल्म राइटर्स एसोसिएशन मुंबई का सदस्य

सम्बंधित खबरें