जंगली सूअर के हमले से बुजुर्ग गंभीर घायल

खबरों की दुनिया, लोहाघाट

पाटी विकासखंड के सिल्यूड़ी गूंठ गांव में जंगली सूअर के हमले से 78 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मंगलवार को उस समय हुई, जब वे बकरियों को चराने के लिए गांव के पास खेतों में गए थे।

पीड़ित की पहचान डिकर देव जोशी पुत्र मनोहर जोशी के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, बकरियां चराते समय अचानक जंगली सूअर ने उन पर हमला कर दिया और उनके पैर पर गंभीर चोट पहुंचाई। घायल अवस्था में वे किसी तरह घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उन्हें निजी वाहन से पाटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना देवीधुरा वन रेंज कार्यालय को दे दी गई है। ग्राम प्रधान तनुजा जोशी सहित ग्रामीणों ने वन विभाग से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है।

Harish Upreti Karan

पिछले 20 वर्षों से दैनिक जागरण, हिंदुस्तान व अमृत विचार में पत्रकार के रूप में कार्य करने के अलावा चार काव्य संग्रह प्रकाशित, आकाशवाणी रामपुर व अल्मोड़ा से विभिन्न रचनाओं का प्रसारण, हिंदी फिल्म "यंग बाइकर्स" के लिए गीत लेखन, पर्यटन विभाग के लिए बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म "चंपावत एक धरोहर" की स्क्रिप्ट राइटिंग, कुमाऊनी फिल्म "फौजी बाबू", "पधानी लाली", रंगमंच के विभिन्न नाटकों में अभिनय, कुमाऊनी गीत "पहाड़ छोड़ दे" और "काली जींस" का लेखन व गायन, फिल्म राइटर्स एसोसिएशन मुंबई का सदस्य

सम्बंधित खबरें