तेल टैंकर वाहन लेकर फरार हुआ चालक, प्राथमिकी दर्ज

मेरठ जाने का कहकर वाहन लेकर फरार हुआ चालक

खबरों की दुनिया, सितारगंज 

हरियाणा निवासी एक चालक तेल टैंकर वाहन लेकर फरार हो गया। मामले में पुलिस ने पीड़ित वाहन स्वामी की शिकायत पर आरोपी चालक और हेल्पर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

हल्द्वानी निवासी वाहन स्वामी सोमवीर सिंह ने बताया कि पिछले एक साल से सोनीपत (हरियाणा) निवासी चालक मंजीत सिंह और रामपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी हेल्पर सोनू पाल उनके टाटा सिग्ना तेल टैंकर (यूके04सीसी2242) को आंवला डिपो से सितारगंज डिपो और फिर सितारगंज डिपो से मेरठ डिपो तक चला रहे थे। 23 फरवरी को चालक मंजीत और हेल्पर सोनू ने बताया कि वे वाहन लेकर सितारगंज डिपो से मेरठ डिपो की ओर जा रहे हैं, लेकिन उसके बाद दोनों फरार हो गए। पीड़ित ने कई बार दोनों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। सोमवीर सिंह ने आरोप लगाया कि सिडकुल, सितारगंज से दोनों आरोपी उसके वाहन लेकर फरार हो गए हैं। उन्होंने पुलिस से दोनों की खोज कर वाहन बरामद करने की मांग की। पुलिस ने वाहन के चालक और हेल्पर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी है और वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Harish Upreti Karan

पिछले 20 वर्षों से दैनिक जागरण, हिंदुस्तान व अमृत विचार में पत्रकार के रूप में कार्य करने के अलावा चार काव्य संग्रह प्रकाशित, आकाशवाणी रामपुर व अल्मोड़ा से विभिन्न रचनाओं का प्रसारण, हिंदी फिल्म "यंग बाइकर्स" के लिए गीत लेखन, पर्यटन विभाग के लिए बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म "चंपावत एक धरोहर" की स्क्रिप्ट राइटिंग, कुमाऊनी फिल्म "फौजी बाबू", "पधानी लाली", रंगमंच के विभिन्न नाटकों में अभिनय, कुमाऊनी गीत "पहाड़ छोड़ दे" और "काली जींस" का लेखन व गायन, फिल्म राइटर्स एसोसिएशन मुंबई का सदस्य

सम्बंधित खबरें