पीपल पोखरा–पनियाली में आदमखोर बाघ के आतंक पर डीएम सख्त

खबरों की दुनिया, हल्द्वानी 

पीपल पोखरा एवं पनियाली क्षेत्र में आदमखोर वन्यजीव के हमलों में दो महिलाओं की मौत के बाद हालात गंभीर हो गए हैं। जनाक्रोश और दहशत के बीच जिलाधिकारी नैनीताल ने रामनगर के प्रभागीय वनाधिकारी को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने आदमखोर की निरंतर ट्रैकिंग, ट्रैप कैमरा-ड्रोन व थर्मल तकनीक के उपयोग तथा विशेषज्ञों की मौजूदगी में ट्रेंकुलाइज/कैप्चर अभियान चलाने को कहा है।

जरूरत पड़ने पर शूटर की तैनाती हेतु उच्च स्तर से अनुमति लेने के भी निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने वन क्षेत्रों से लगे गांवों में दिन-रात गश्त करने क्यूआरटी तैनाती, ग्रामीणों को एस्कॉर्ट, स्कूल जाने वाले बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के विशेष प्रबंध अनिवार्य किए जाने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि मुनादी के जरिए अलर्ट, रात में अनावश्यक आवाजाही पर रोक और भीड़ नियंत्रण के लिए राजस्व-पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई भी आज ही से सुनिश्चित कराई जाए।

जिलाधिकारी ने पहली घटना के बाद की गई कार्रवाई की आख्या तलब करते हुए लापरवाही पर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश भी डीएफओ को दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने राजस्व,पुलिस व वन विभाग का संयुक्त कंट्रोल रूम बनाकर प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट भी देने को कहा गया है। जिलाधिकारी ने मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत राशि देने और दीर्घकालिक समाधान के तहत सोलर फेंसिंग, चेतावनी तंत्र की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Harish Upreti Karan

पिछले 20 वर्षों से दैनिक जागरण, हिंदुस्तान व अमृत विचार में पत्रकार के रूप में कार्य करने के अलावा चार काव्य संग्रह प्रकाशित, आकाशवाणी रामपुर व अल्मोड़ा से विभिन्न रचनाओं का प्रसारण, हिंदी फिल्म "यंग बाइकर्स" के लिए गीत लेखन, पर्यटन विभाग के लिए बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म "चंपावत एक धरोहर" की स्क्रिप्ट राइटिंग, कुमाऊनी फिल्म "फौजी बाबू", "पधानी लाली", रंगमंच के विभिन्न नाटकों में अभिनय, कुमाऊनी गीत "पहाड़ छोड़ दे" और "काली जींस" का लेखन व गायन, फिल्म राइटर्स एसोसिएशन मुंबई का सदस्य

सम्बंधित खबरें