डंपर की चपेट में आया डिलीवरी बॉय, हालत नाजुक

खबरों की दुनिया, हल्द्वानी

पंचायत घर चौराहे के पास एक डिलीवरी बॉय तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गया। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ग्राम हरिपुर लालमंडी निवासी 31 वर्षीय कुलदीप सिंह, एक निजी कंपनी में डिलीवरी बॉय के रूप में कार्यरत हैं। बीते शनिवार को स्कूटी से आरटीओ रोड की ओर से घर लौट रहे थे। पंचायत घर चौराहे से आरटीओ रोड की तरफ जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। डंपर का अगला टायर कुलदीप के दाहिने पैर पर चढ़ कर कुचल गया। कुलदीप को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि कुलदीप के पिता त्रिलोक सिंह रौतेला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Harish Upreti Karan

पिछले 20 वर्षों से दैनिक जागरण, हिंदुस्तान व अमृत विचार में पत्रकार के रूप में कार्य करने के अलावा चार काव्य संग्रह प्रकाशित, आकाशवाणी रामपुर व अल्मोड़ा से विभिन्न रचनाओं का प्रसारण, हिंदी फिल्म "यंग बाइकर्स" के लिए गीत लेखन, पर्यटन विभाग के लिए बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म "चंपावत एक धरोहर" की स्क्रिप्ट राइटिंग, कुमाऊनी फिल्म "फौजी बाबू", "पधानी लाली", रंगमंच के विभिन्न नाटकों में अभिनय, कुमाऊनी गीत "पहाड़ छोड़ दे" और "काली जींस" का लेखन व गायन, फिल्म राइटर्स एसोसिएशन मुंबई का सदस्य

सम्बंधित खबरें