रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज हल्द्वानी में

खबरों की दुनिया, हल्द्वानी

जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 मार्च को एक दिवसीय दौरे पर नैनीताल जनपद आ रहे हैं।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार रक्षा मंत्री सुबह 11:10 बजे पालम एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगे और दोपहर 12:10 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वह 12:20 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 12:40 बजे आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगे। हेलीपैड से कार द्वारा प्रस्थान कर वह 12:55 बजे एमबी इंटर कॉलेज मैदान में पहुंचेंगे, जहां उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित जनसभा में भाग लेंगे। कार्यक्रम के उपरांत रक्षा मंत्री अपराह्न 2:15 बजे एमबी इंटर कॉलेज मैदान से वापस आर्मी हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां से 2:55 बजे पंतनगर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। इसके बाद वह अपराह्न 3:25 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Harish Upreti Karan

पिछले 20 वर्षों से दैनिक जागरण, हिंदुस्तान व अमृत विचार में पत्रकार के रूप में कार्य करने के अलावा चार काव्य संग्रह प्रकाशित, आकाशवाणी रामपुर व अल्मोड़ा से विभिन्न रचनाओं का प्रसारण, हिंदी फिल्म "यंग बाइकर्स" के लिए गीत लेखन, पर्यटन विभाग के लिए बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म "चंपावत एक धरोहर" की स्क्रिप्ट राइटिंग, कुमाऊनी फिल्म "फौजी बाबू", "पधानी लाली", रंगमंच के विभिन्न नाटकों में अभिनय, कुमाऊनी गीत "पहाड़ छोड़ दे" और "काली जींस" का लेखन व गायन, फिल्म राइटर्स एसोसिएशन मुंबई का सदस्य

सम्बंधित खबरें