खनन क्षेत्र में आरबीएम के नीचे दबा मिला शव

खबरों की दुनिया, सितारगंज 

साधूनगर के कैलाश नदी खनन क्षेत्र में शव का कंकाल बरामद हुआ। मजदूर जब आरबीएम की खुदाई कर रहे थे तब शव के अंग दिखायी दिए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को खटीमा पोस्टमार्टम हाउस भिजवाकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किया है।

शनिवार को अपराह्न 3.40 बजे पुलिस को कैलाश नदी के साधूनगर खनन क्षेत्र में शव होने की सूचना मिली। कोतवाल सुंदरम शर्मा के निर्देश पर एसआई कैलाश देव के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। यहां लोगों ने पुलिस को बताया कि साधूनगर में संचालित खनन पट्टे में आरबीएम खुदाई करते समय मजदूरों को शव दिखा। पुलिस के समक्ष शव को बाहर निकाला गया। मौके पर एक अज्ञात शव जिसका एक पांव का पंजा रेत से बाहर निकला हुआ दिखाई दे रहा था। बाकी शव रेत में दबा हुआ था। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तथा एक जेसीबी की व्यवस्था कर शव के आसपास की रेत आदि की खुदाई कर बाहर निकाला। अज्ञात शव के हाथ तथा पांव के पंजे दिखाई दे रहे थे तथा साथ ही पसली की हड्डियां दिखाई दे रही हैं। शरीर पर मात्र एक कपड़ा लिपटा था। मिले युवक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस शव की शिनाख्त के लिए आसपास के गांव व थानों से सम्पर्क किया है। एसआई कैलाश देव ने बताया कि शव आरबीएम के काफी नीचे दबा हुआ था। जो कई माह पुराना क्षत विक्षप्त अवस्था में था। सम्भवत: नदी में बहकर आया हो। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगा।

Harish Upreti Karan

पिछले 20 वर्षों से दैनिक जागरण, हिंदुस्तान व अमृत विचार में पत्रकार के रूप में कार्य करने के अलावा चार काव्य संग्रह प्रकाशित, आकाशवाणी रामपुर व अल्मोड़ा से विभिन्न रचनाओं का प्रसारण, हिंदी फिल्म "यंग बाइकर्स" के लिए गीत लेखन, पर्यटन विभाग के लिए बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म "चंपावत एक धरोहर" की स्क्रिप्ट राइटिंग, कुमाऊनी फिल्म "फौजी बाबू", "पधानी लाली", रंगमंच के विभिन्न नाटकों में अभिनय, कुमाऊनी गीत "पहाड़ छोड़ दे" और "काली जींस" का लेखन व गायन, फिल्म राइटर्स एसोसिएशन मुंबई का सदस्य

सम्बंधित खबरें