डीसीएस रावत हाईकोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष और सौरभ महासचिव बने

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव, सोमवार रात जारी हुए परिणाम, अधिवक्ताओं में दिखा उत्साह

खबरों की दुनिया, नैनीताल

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर डीसीएस रावत ने भारी मतों से जीत दर्ज की। विजयी डीसीएस रावत को 668 वोट मिले जबकि दूसरे नंबर पर रहे डीके जोशी को 251 वोट ही प्राप्त हुए। तीसरे स्थान पर मनीषा भंडारी को 127 मत मिले।

चौथे नंबर मे रही अंजली भार्गव को 53 वोट मिले। महासचिव पद पर सौरभ अधिकारी को 436 उनके प्रतिद्वंद्वी अक्षय लटवाल को 419 वोट मिले जबकि भूपेंद्र कोरंगा को 246 वोट मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष (सामान्य) के लिए सुशील वासिष्ठ को 570 वोट, प्रेम कौशल ने 515 वोट प्राप्त किए। वहीं महिला उपाध्यक्ष पद पर मीना बिष्ट को 723 वोट मिले जबकि चेतना लटवाल को 356 वोटों पर ही संतोष करना पड़ा। चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराने में मुख्य चुनाव अधिकारी कुर्बान अली के अलावा सलाहकार रवीन्द्र सिंह बिष्ट, कमलेश कुमार तिवारी, राजेश जोशी, भास्कर जोशी, गोपाल के वर्मा, राजकुमार,प्रदीप लोहनी, एस०एस० चौधरी, डी एस बनकोटी, कौशल साह जगाती, मनीष बिष्ट, सूर्यकान्त मैठाणी, तपन सिंह, विकास उनियाल, मीनाक्षी शर्मा, राघव सिंघल, शीतल सेलवाल, वन्दना मेहरा, रजनी सुप्याल लटवाल, संगीता मौजूद रहे।

इनका हुआ निर्विरोध निर्वाचन : नैनीताल। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कनिष्ठ कार्यकारिणी के चार सामान्य सदस्य पद के लिए देवेन्द्र सिंह, गौरव पवार, नीलम गोदियाल, पंकज सेमवाल, रूचित तिवारी, सिद्धार्थ सिंह नेगी, स्वलेहा हुसैन (सना) एंव विक्रम सिंह धपोला समेत कुल आठ प्रत्याशियों के बीच चुनावी मुकाबला रहा। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के 5 पदों के लिए 6 अधिवक्ताओं ने नामांकन किया था। लेकिन सौरभ पांडे द्वारा नाम वापस लेने के बाद भुवनेश जोशी, मनोज कुमार शर्मा, निरंजन कुमार भट्ट, शिवांगी गंगवार एवं विश्व प्रकाश बहुगुणा का निर्विरोध चुने गए। इसके अलावा कनिष्ठ उपाध्यक्ष के सामान्य पद के लिए गौरव काण्डपाल, उप सचिव (प्रशासन) के पद के लिए विश्वस्त काण्डपाल, उपसचिव (प्रेस) के पद पर प्रसन्ना कर्नाटक, पुस्तालयाध्यक्ष के पद पर अविदित नौलियाल, वरिष्ठ कार्यकारिणी (महिला) के पद पर श्रुति जोशी, कनिष्ठ कार्यकारिणी (महिला) के पद पर उन्नति पंत भी र्निविरोध निर्वाचित हुए हैं.

 

 

Harish Upreti Karan

पिछले 20 वर्षों से दैनिक जागरण, हिंदुस्तान व अमृत विचार में पत्रकार के रूप में कार्य करने के अलावा चार काव्य संग्रह प्रकाशित, आकाशवाणी रामपुर व अल्मोड़ा से विभिन्न रचनाओं का प्रसारण, हिंदी फिल्म "यंग बाइकर्स" के लिए गीत लेखन, पर्यटन विभाग के लिए बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म "चंपावत एक धरोहर" की स्क्रिप्ट राइटिंग, कुमाऊनी फिल्म "फौजी बाबू", "पधानी लाली", रंगमंच के विभिन्न नाटकों में अभिनय, कुमाऊनी गीत "पहाड़ छोड़ दे" और "काली जींस" का लेखन व गायन, फिल्म राइटर्स एसोसिएशन मुंबई का सदस्य

सम्बंधित खबरें