सातताल मार्ग में रियल एस्टेट धोखाधड़ी पर सख्त आयुक्त, धनराशि लौटाने के दिए निर्देश

खबरों की दुनिया, हल्द्वानी

विगत शनिवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने भीमताल के सातताल मार्ग में रियल एस्टेट कारोबारी द्वारा कथित धोखाधड़ी के मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए रियल एस्टेट स्वामी मनोज जोशी को निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित लोगों की धनराशि वापस करने के निर्देश दिए हैं।

सातताल मार्ग में रियल एस्टेट स्वामी मनोज जोशी द्वारा की गई कथित धोखाधड़ी के मामले में आयुक्त ने कहा कि हिलक्रस्ट और शिखर प्रॉपर्टीज के नाम से संचालित परियोजना में बिना नक्शा स्वीकृत कराए ही लोगों से अग्रिम धनराशि ली गई है। यदि यह धनराशि समय पर वापस नहीं की जाती है तो संबंधित के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। शिकायतकर्ताओं ने जनसुनवाई के दौरान बताया कि आज तक परियोजना का नक्शा प्राधिकरण से स्वीकृत नहीं हुआ है और न ही अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गई हैं। इस पर आयुक्त दीपक रावत ने कड़ी नाराजगी जताते हुए रियल एस्टेट स्वामी को निर्देश दिए कि निर्धारित समय के भीतर लोगों की धनराशि लौटाई जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि तय समय में धनराशि वापस नहीं की गई तो संबंधित के खिलाफ लैंड फ्रॉड एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

Harish Upreti Karan

पिछले 20 वर्षों से दैनिक जागरण, हिंदुस्तान व अमृत विचार में पत्रकार के रूप में कार्य करने के अलावा चार काव्य संग्रह प्रकाशित, आकाशवाणी रामपुर व अल्मोड़ा से विभिन्न रचनाओं का प्रसारण, हिंदी फिल्म "यंग बाइकर्स" के लिए गीत लेखन, पर्यटन विभाग के लिए बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म "चंपावत एक धरोहर" की स्क्रिप्ट राइटिंग, कुमाऊनी फिल्म "फौजी बाबू", "पधानी लाली", रंगमंच के विभिन्न नाटकों में अभिनय, कुमाऊनी गीत "पहाड़ छोड़ दे" और "काली जींस" का लेखन व गायन, फिल्म राइटर्स एसोसिएशन मुंबई का सदस्य

सम्बंधित खबरें