गैस सिलेंडर फटने से बच्चा झुलसा, लाखों का सामान राख

खबरों की दुनिया, दिनेशपुर

जयनगर स्थित कृष्णा विहार फेस-2 कॉलोनी में रविवार को रसोई गैस सिलेंडर फटने से हजारों रुपये का घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। इस दौरान घर में मौजूद सात वर्षीय बच्चा झुलस कर घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, कॉलोनी निवासी विष्णु देवी, पत्नी राम बहादुर सिंह, रसोई में खाना बना रही थीं। खाना गैस पर चढ़ाकर किसी काम से छत पर गईं। इसी बीच किसी अज्ञात कारण से सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आग लगने से घर का सामान जलकर राख हो गया। भगदड़ के दौरान बच्चा झुलस गया, जिसे हल्की-फुल्की चोटें आईं। आसपास के लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया, जिससे समय रहते बड़ा हादसा टल गया।

Harish Upreti Karan

पिछले 20 वर्षों से दैनिक जागरण, हिंदुस्तान व अमृत विचार में पत्रकार के रूप में कार्य करने के अलावा चार काव्य संग्रह प्रकाशित, आकाशवाणी रामपुर व अल्मोड़ा से विभिन्न रचनाओं का प्रसारण, हिंदी फिल्म "यंग बाइकर्स" के लिए गीत लेखन, पर्यटन विभाग के लिए बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म "चंपावत एक धरोहर" की स्क्रिप्ट राइटिंग, कुमाऊनी फिल्म "फौजी बाबू", "पधानी लाली", रंगमंच के विभिन्न नाटकों में अभिनय, कुमाऊनी गीत "पहाड़ छोड़ दे" और "काली जींस" का लेखन व गायन, फिल्म राइटर्स एसोसिएशन मुंबई का सदस्य

सम्बंधित खबरें