मुख्यमंत्री धामी ने कैंप कार्यालय में सुनी जनता की समस्याएं

खबरों की दुनिया, खटीमा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अपने भ्रमण के दूसरे दिन लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय और हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान क्षेत्र के कई लोग मुख्यमंत्री से मिले और अपनी समस्याओं को साझा किया। सीएम धामी ने अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

बगुलिया अशोक फार्म के मालिक युवराज और अन्य स्थानीय निवासियों ने ज्ञापन सौंपकर बताया कि पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में उनकी 101 एकड़ से अधिक भूमि की खड़ी गन्ना, गेहूं, लाही और मटर की फसल जीत दी गई। उन्होंने न्याय की मांग की। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएम धामी ग्राम भगचुरी पहुंचे और बीते दिनों मलकीत सिंह राणा व वीरेंद्र मौर्य की माता सुन्दरी देवी के निधन पर परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। इससे पहले उन्होंने पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम सिंह जेठी की पत्नी और ढिल्लू सिंह राणा व जशोदार भट्ट के निधन पर भी परिजनों से मिलकर सांत्वना दी थी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, फरजाना बेगम, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, डीएम चम्पावत मनीष कुमार, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, सीडीओ दिवेश शाशनी, एडीएम कौस्तुभ मिश्रा, एसपी नीहारिका तोमर और एसडीएम तुषार सैनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Harish Upreti Karan

पिछले 20 वर्षों से दैनिक जागरण, हिंदुस्तान व अमृत विचार में पत्रकार के रूप में कार्य करने के अलावा चार काव्य संग्रह प्रकाशित, आकाशवाणी रामपुर व अल्मोड़ा से विभिन्न रचनाओं का प्रसारण, हिंदी फिल्म "यंग बाइकर्स" के लिए गीत लेखन, पर्यटन विभाग के लिए बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म "चंपावत एक धरोहर" की स्क्रिप्ट राइटिंग, कुमाऊनी फिल्म "फौजी बाबू", "पधानी लाली", रंगमंच के विभिन्न नाटकों में अभिनय, कुमाऊनी गीत "पहाड़ छोड़ दे" और "काली जींस" का लेखन व गायन, फिल्म राइटर्स एसोसिएशन मुंबई का सदस्य

सम्बंधित खबरें