उक्रांद चुनाव को लेकर नहीं बनी सहमति, केंद्रीय कार्यकारणी भंग

मतदाता सूची में विवाद के चलते केंद्रीय संगठन के चुनाव तीन माह के लिए स्थगित

खबरों की दुनिया,रामनगर

उक्रांद 22वां द्विवार्षिक महाधिवेशन पीरुमदारा, रामनगर में संपन्न हुआ। मतदाता सूची में विवाद के चलते केंद्रीय संगठन के चुनाव तीन माह के लिए स्थगित कर दिए गए और केंद्रीय कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया।

महाधिवेशन के संयोजक इंद्र सिंह ममनरालव जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि उत्तराखंड क्रांति दल के महाधिवेशन में जल, जंगल व जमीन सहित उत्तराखंड के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा हुई। बढ़ती हुई बेरोजगारी पर चिंता व्यक्त की गई। उन्होंने बताया कि संगठनात्मक चुनाव से पहले केंद्रीय कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया और संगठनात्मक चुनाव के दौरान मतदाता सूची को लेकर आपत्ति आ गई। प्रत्येक जनपद एवं विधानसभा से चयनित डेलीगेट को ही चुनाव में भाग लेना था। मतदाता सूची के विवाद के बाद केंद्रीय कार्यकारिणी की चुनाव को तीन महीने के लिए स्थगित कर दिया गया और संरक्षक मंडल का गठन किया गया है। तीन महीने बाद संरक्षण मंडल के देखरेख में ही चुनाव होंगे। महाधिवेशन में दल के संरक्षक काशी सिंह ऐरी, डॉ. नारायण सिंह जन्तवाल, पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष पूरन सिंह कठायत, आदि ने संगठन कीमजबूती, युवाओं को प्राथमिकता सहित कई विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। और कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल को जनता तक अपनी पकड़ बनाने के लिए कड़े संघर्ष की जरूरत है।

Harish Upreti Karan

पिछले 20 वर्षों से दैनिक जागरण, हिंदुस्तान व अमृत विचार में पत्रकार के रूप में कार्य करने के अलावा चार काव्य संग्रह प्रकाशित, आकाशवाणी रामपुर व अल्मोड़ा से विभिन्न रचनाओं का प्रसारण, हिंदी फिल्म "यंग बाइकर्स" के लिए गीत लेखन, पर्यटन विभाग के लिए बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म "चंपावत एक धरोहर" की स्क्रिप्ट राइटिंग, कुमाऊनी फिल्म "फौजी बाबू", "पधानी लाली", रंगमंच के विभिन्न नाटकों में अभिनय, कुमाऊनी गीत "पहाड़ छोड़ दे" और "काली जींस" का लेखन व गायन, फिल्म राइटर्स एसोसिएशन मुंबई का सदस्य

सम्बंधित खबरें