दहेज में मिली कार और जेवर बेचकर विवाहिता को घर से निकाला, पति-सहित ससुरालियों पर केस दर्ज

खबरों की दुनिया, बाजपुर

नगर के मुड़िया पिस्तौर देहात क्षेत्र से दहेज उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल के सात लोगों के खिलाफ शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना तथा अतिरिक्त दहेज की मांग करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़िता शाईन ने बताया कि उसकी शादी जून 2022 में केशव नगर निवासी युवक से हुई थी। शादी के समय उसके पिता ने अपनी सामर्थ्य अनुसार दहेज दिया था, जिसमें एक अल्टो कार भी शामिल थी। शाईन का कहना है कि शादी के दो महीने बाद से ही पति, सास-ससुर, देवर, ननद और अन्य रिश्तेदार उसे कम दहेज देने के लिए प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि ससुराल वालों ने उसके जेवर और कार बेच दिए और दिसंबर 2025 में उसे बच्चे समेत घर से निकाल दिया। वर्तमान में शाईन अपने मायके में रह रही है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Harish Upreti Karan

पिछले 20 वर्षों से दैनिक जागरण, हिंदुस्तान व अमृत विचार में पत्रकार के रूप में कार्य करने के अलावा चार काव्य संग्रह प्रकाशित, आकाशवाणी रामपुर व अल्मोड़ा से विभिन्न रचनाओं का प्रसारण, हिंदी फिल्म "यंग बाइकर्स" के लिए गीत लेखन, पर्यटन विभाग के लिए बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म "चंपावत एक धरोहर" की स्क्रिप्ट राइटिंग, कुमाऊनी फिल्म "फौजी बाबू", "पधानी लाली", रंगमंच के विभिन्न नाटकों में अभिनय, कुमाऊनी गीत "पहाड़ छोड़ दे" और "काली जींस" का लेखन व गायन, फिल्म राइटर्स एसोसिएशन मुंबई का सदस्य

सम्बंधित खबरें