पत्नी की हत्या का प्रयास, पति पर मुकदमा दर्ज

थाना ट्रांजिट कैंप इलाके की है घटना

खबरों की दुनिया, रुद्रपुर

थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में पति द्वारा पत्नी की हत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। घायल महिला का आरोप है कि पति ने धारदार हथियार से गर्दन पर प्रहार किया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार खजूर वाली गली ट्रांजिट कैंप निवासी प्रियंका ने बताया कि एक साल पहले उसने अपने पति द्रव पाल के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था और वर्तमान में वह अपने पिता तारा चंद के साथ दिव्यांग बेटे के साथ रह रही है। बताया कि 29 दिसंबर 2025 की दोपहर तीन बजे वह दिव्यांग बेटे के साथ मछली मार्केट से घर लौट रही थी कि अचानक पति द्रव पाल ने रास्ते में घेर लिया और अभद्र व्यवहार करते हुए धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर प्रहार करना शुरू कर दिया। खुद को बचाने की कोशिश में वह लहूलुहान हो गई और चीख पुकार सुन कर जब स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी तो हमलावर ने धमकाया कि तेरी हत्या करके मुकदमा ही खत्म कर दुंगा। महिला के अनुसार प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराने के बाद उसने पति के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Harish Upreti Karan

पिछले 20 वर्षों से दैनिक जागरण, हिंदुस्तान व अमृत विचार में पत्रकार के रूप में कार्य करने के अलावा चार काव्य संग्रह प्रकाशित, आकाशवाणी रामपुर व अल्मोड़ा से विभिन्न रचनाओं का प्रसारण, हिंदी फिल्म "यंग बाइकर्स" के लिए गीत लेखन, पर्यटन विभाग के लिए बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म "चंपावत एक धरोहर" की स्क्रिप्ट राइटिंग, कुमाऊनी फिल्म "फौजी बाबू", "पधानी लाली", रंगमंच के विभिन्न नाटकों में अभिनय, कुमाऊनी गीत "पहाड़ छोड़ दे" और "काली जींस" का लेखन व गायन, फिल्म राइटर्स एसोसिएशन मुंबई का सदस्य

सम्बंधित खबरें