खबरों की दुनिया, नैनीताल
नैनीताल के खुपी क्षेत्र में केएमओयू लिमिटेड के बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जिसमें बस में सवार एक यात्री की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि आठ यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पुलिस एसडीआरएफ और दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और घायलों को भवाली और हल्द्वानी भेजा। एसडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर मनीष भाकुनी ने बताया बस में 14 लोग सवार थे जो हल्द्वानी से डीडीहाट के लिए जा रहे थे इसी बीच बस रास्ते में पलट गई जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हुई है।
