तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा

खबरों की दुनिया, काशीपुर

तेज रफ्तार एक वाहन ने बाइक सवार एक फैक्ट्री में कार्यरत दो युवकों को चपेट में ले लिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

हल्द्वानी के पोस्ट-अर्जुनपुर हैडा गजर डी-क्लास निवासी संदीप पंत (31) पुत्र गणेश चंद्र पंत यहां महुआखेड़ा गंज के ग्राम कटैय्या स्थित क्रॉस बॉड प्लाईवुड में बॉयलर इंचार्ज के पद पर कार्यरत थे। वह यहां फैक्ट्री परिसर में बने क्वाटर में रहते थे। बीते रविवार की रात वह अपनी फैक्ट्री के ही साथी चंदन बिष्ट (27) निवासी जौलजीवी के साथ चाय पीने महुआखेड़ागंज चौराहे पर बाइक से आए थे। बताया जा रहा है कि संदीप पंत व चंदन बिष्ट दोनों बाइक से फैक्ट्री लौट रहे थे। इसी दौरान रात लगभग साढ़े दस बजे एक तेज रफ्तार वाहन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलने पर पहुंचे फैक्ट्री कर्मी दोनों को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने संदीप पंत को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल चंदन बिष्ट को आईसीयू में भर्ती कर लिया। साथियों के मुताबिक चंदन बिष्ट के सिर में गंभीर चोट आई हैं। वहीं सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक संदीप के पिता गणेश चंद्र पंत ने बताया कि बीते रविवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे उनकी मोबाइल पर बात हुई थी। उसके बाद रात में कई बार फोन किया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। रात लगभग डेढ़ बजे फैक्ट्री की ओर से उन्हें घटना की जानकारी मिली। बताया उनका बेटा अविवाहित था। वह अपने पीछे दो बहन दीपिका (28) व कोमल (22) माता ललिता पंत व पिता को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं।

 

Harish Upreti Karan

पिछले 20 वर्षों से दैनिक जागरण, हिंदुस्तान व अमृत विचार में पत्रकार के रूप में कार्य करने के अलावा चार काव्य संग्रह प्रकाशित, आकाशवाणी रामपुर व अल्मोड़ा से विभिन्न रचनाओं का प्रसारण, हिंदी फिल्म "यंग बाइकर्स" के लिए गीत लेखन, पर्यटन विभाग के लिए बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म "चंपावत एक धरोहर" की स्क्रिप्ट राइटिंग, कुमाऊनी फिल्म "फौजी बाबू", "पधानी लाली", रंगमंच के विभिन्न नाटकों में अभिनय, कुमाऊनी गीत "पहाड़ छोड़ दे" और "काली जींस" का लेखन व गायन, फिल्म राइटर्स एसोसिएशन मुंबई का सदस्य

सम्बंधित खबरें