
खबरों की दुनिया, काशीपुर
काशीपुर के कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के ढकिया नंबर एक में सोमवार सुबह सड़क हादसे ने हड़कंप मचा दिया। शिवनगर निवासी जयपाल सिंह (60) अपने बेटे के घर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे खनन सामग्री लदे डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और आक्रोशित भीड़ ने डंपर में आग लगा दी। मौके पर एसपी स्वप्न किशोर सिंह और कोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचकर स्थिति नियंत्रण में लाए। जयपाल सिंह दूध का कारोबार करते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।





