
खबरों की दुनिया, हल्द्वानी
शादीशुदा सेना के जवान ने अपने ही गांव की लड़की को प्यार के जाल में फंसा उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस मामले में बनबूलपुरा पुलिस ने आरोपी आर्मी जवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी जवान पिथौरागढ़ जिले का रहने वाला है। आरोपी के गांव की एक लड़की मुखानी थानाक्षेत्र में अपनी बुआ के घर रहती है। आरोप है कि शादीशुदा होने के बावजूद आर्मी के जवान ने नाबालिग लड़की से नजदीकी बढ़ाई और उसे अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। बताया जाता है कि कुछ दिन आरोपी आर्मी का जवान लड़की को झांसे लेकर बनभूलपुरा थानाक्षेत्र स्थित एक होटल में ले गया और जबरन नाबालिग से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने लड़की को जान से मार डालने की धमकी दी। जब यह मामला लड़की के परिजनों तक पहुंचा तो उन्होंने बनभूलपुरा थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

