
खबरों की दुनिया, हल्द्वानी
महानगर महिला कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्वराज आश्रम में मुख्य अतिथि विधायक सुमित हृदयेश ने सभी पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए पार्टी के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष मधु सांगुड़ी ने सभी नवनियुक्त सदस्यों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की अपील की। नवनियुक्त पदाधिकारियों में ब्लॉक अध्यक्ष पद पर सविता गुरुरानी, दीपा गोस्वामी, तलत को नियुक्ति पत्र दिए। गीता बहुगुणा, राधा चौधरी, मुन्नी पंत, मीनाक्षी नयाल को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। महामंत्री पद पर पुष्पा मेहता, भगवती पांडे, देवकी आर्य, कनक जीना, मुन्नी जोशी, वंदना ढोढल, रजनी देवी को सम्मानित किया गया और नियुक्ति पत्र दिए। भागीरथी उप्रेती, शांति कोरंगा, शाइस्ता बेगम, शबनम, मंजू आर्य, राखी आर्य, पुष्पा जोशी, पूजा देवी को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन महिला कांग्रेस की प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी रेनू तोमर ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल, सुहैल अहमद सिद्दीकी, जिला उपाध्यक्ष सतनाम सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भागीरथी बिष्ट, नीमा भट्ट, मंजू पांडे आदि रहे।







