विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

खबरों की दुनिया | रामनगर

विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लगभग तीन वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला खताड़ी निवासी हैदर अली ने न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि अयूब अंसारी तथा उत्तर प्रदेश के ठाकुरद्वारा निवासी अतिकुर रहमान वर्क अंसारी ने उसे विदेश भेजने का आश्वासन देकर ₹1,33,000 की ठगी की। न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

मामले में अयूब अंसारी को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। विवेचना की जिम्मेदारी कोतवाली के उपनिरीक्षक तारा सिंह राणा को सौंपी गई थी। उपनिरीक्षक द्वारा फरार आरोपी अतिकुर रहमान की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे, लेकिन आरोपी हर बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था। इस दौरान आरोपी के खिलाफ न्यायालय से वारंट भी जारी किया गया था। बीते रविवार को मुखबिर से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी अतिकुर रहमान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे ने बताया कि आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था और करीब तीन वर्षों से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

 

 

Harish Upreti Karan

पिछले 20 वर्षों से दैनिक जागरण, हिंदुस्तान व अमृत विचार में पत्रकार के रूप में कार्य करने के अलावा चार काव्य संग्रह प्रकाशित, आकाशवाणी रामपुर व अल्मोड़ा से विभिन्न रचनाओं का प्रसारण, हिंदी फिल्म "यंग बाइकर्स" के लिए गीत लेखन, पर्यटन विभाग के लिए बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म "चंपावत एक धरोहर" की स्क्रिप्ट राइटिंग, कुमाऊनी फिल्म "फौजी बाबू", "पधानी लाली", रंगमंच के विभिन्न नाटकों में अभिनय, कुमाऊनी गीत "पहाड़ छोड़ दे" और "काली जींस" का लेखन व गायन, फिल्म राइटर्स एसोसिएशन मुंबई का सदस्य

सम्बंधित खबरें