खबरों की दुनिया, हल्द्वानी
नैनीताल जिले के बेतालघाट विकासखंड में गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख के चुनाव से ठीक पहले हुई गोलीबारी हो गई जिसमें एक ग्रामीण के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल ग्रामीण को बेतालघाट सीएचसी ले जाया गया। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी और भगदड़ मच गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने के इरादे से गोलीकांड करने का आरोप लगाया है। कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी।




